मुंबई (Mumbai)। निर्देशक ओम राउत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) इस समय सुर्खियों में है। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास प्रभु श्रीराम (Prabhas Prabhu Shriram) की भूमिका निभाएंगे। ‘आदिपुरुष’ ((Adipurush)) के ट्रेलर और पहले गाने ‘जय श्री राम’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘राम सिया राम…’ रिलीज कर दिया है।
इस गीत की शुरुआत भगवान श्रीराम और माता जानकी के संवाद से होती है। राघव अपनी पत्नी जानकी को संबोधित करते हैं “तुम राजकुमारी हो जानकी, तुम्हारी जगह महलों में है…” , जिसके बाद गाना शुरू होता है। 2 मिनट 50 सेकेंड के इस गाने में भगवान श्रीराम और माता जानकी के बीच उनके 14 साल के वनवास के दौरान के संवाद को दर्शाया गया है। संगीत उद्योग में लोकप्रिय और वर्तमान अग्रणी जोड़ी सचेत-परंपरा द्वारा इस गीत को संगीतबद्ध और गाया गया है। फ़िलहाल यूजर्स इस जोड़ी की प्रशंसा कर रहे हैं। इस गाने के गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला हैं।
फिल्म ‘आदिपुरुष’ में अभिनेता प्रभास भगवान श्रीराम के रोल में नजर आएंगे, वहीं एक्ट्रेस कृति सेनन सीता के रोल में नजर आएंगी। मराठमोला अभिनेता देवदत्त नागे फिल्म में हनुमान की भूमिका निभाएंगे। फिल्म 16 जून को पर्दे पर आएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved