मुंबई (Mumbai)। एयरपोर्ट पर हमेशा एक्टर और एक्ट्रेस के कई वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसा ही एक मशहूर अभिनेता धनुष (dhanush) का वीडियो वायरल हो गया है, लेकिन उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के लिए दाढ़ी और बाल बढ़ा लिए हैं।
इसी बीच कुछ दिनों पहले धनुष (dhanush)ने खुद अपनी फोटोज शेयर की थीं। फैंस को इसमें उनका नया लुक देखने को मिला। इस नए लुक में धनुष को पहचानना मुश्किल हो गया है। उनके फैंस इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि वह इस लुक के साथ किस फिल्म में नजर आएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved