भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता में वापसी की चाबी के रूप में शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आज सवा करोड़ महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए आने से पहले प्रदेशभर में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। आज दोपहर को जबलपुर से मुख्यमंत्री योजना का शुभारंभ करेंगे, जिसमें 50 हजार से अधिक महिलाओं के आने की संभावना जताई जा रही है।
प्रदेशभर में इस योजना को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कहीं शिवराज की आरती उतारी जा रही है तो कहीं गीत गाए जा रहे हैं। भाजपाइयों द्वारा जगह-जगह आयोजन रखे गए हैं। दतिया में महिलाएं आनंद उत्सव मना रही हैं। दीपावली की तरह घर में मिठाई बनाई जा रही हैं। ग्वालियर-मुरैना में बैंडबाजे की धुन पर महिलाएं थिरकतीं नजर आईं तो कहीं डीजे पर जश्न मनाया जा रहा है। उज्जैन में हर पंचायत क्षेत्र में महिलाएं नुक्कड़ नाटक कर रही हैं। टीकमगढ़ में लोकगीत गाए जा रहे हैं। विदिशा में महिलाएं साफे बांधकर बताशे बांटकर एक-दूसरे को बधाई दे रही हैं। पूरे प्रदेश में महिलाएं खुशी का इजहार कर रही हैं। शाम को खातों में 1-1 हजार रुपए आने के बाद महिलाएं घरों में घी का दीपक भी जलाएंगी।
नई दिल्ली (New Delhi)। हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता (gods and goddesses) की पूजा-अर्चना की जाती है। इसी क्रम में शनिवार का दिन शनिदेव (Shani Dev) को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से शनिदेव की विशेष कृपा (special favor) प्राप्त होती है। यदि जीवन में […]
जो दिव्यांग या वृद्धजन टीकाकरण केंद्र नहीं आ सकते, उन्हें घर जाकर लगाया जाए टीका भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन (corona vaccination) के लिए मजबूरी के कारण जो दिव्यांग व्यक्ति या बुजुर्ग टीकाकरण केंद्र नहीं आ सकते उन्हें घर जाकर टीका लगाने की व्यवस्था […]
कर्जमाफी को भुनाने में जुटे कांग्रेसी भोपाल। प्रदेश में 15 महीने के कार्यकाल को लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों पर घिरी कांग्रेस को उपचुनाव में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कर्जमाफी का मुद्दा पकड़ा दिया है। विधानसभा सत्र से पहले भाजपा नेता कर्जमाफी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत पूरी कांग्रेस पर किसानों के साथ धोखा […]
मोर का मांस बताकर युवक को भेजा जेल भोपाल। अभी तक झूठे केस में फंसाने के आरोप सिर्फ पुलिस पर ही लगते रहे है, लेकिन भोपाल पुलिस कमिश्नर के क्षेत्र में भोपाल वन विभाग के फ्लाइंग स्क्वाड के प्रभारी रेंजर आयुष शर्मा ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का मीट के मामले में यह युवक पर केस […]