मुंबई (Mumbai) । गायक गुंजन सिंह का नया भोजपुरी गाना “पिया पाउडरवा लेले आइहा” आज रिलीज हो गया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने की थीम भोजपुरी प्रदेश में पड़ने वाली भीषण गर्मी को लेकर है, जिसमें पत्नी गर्मी से परेशान होकर पाउडर की मांग करती है। गुंजन सिंह ने इसे गाने के रूप में भुनाया है, जो अब वायरल भी हो रहा है। गाना बेहद सुरीला और दिलचस्प है। यही वजह है गाना रिलीज होने के बाद से व्यूज तेजी से आगे बढ़ रहा है।
आपको बता दें कि गुंजन सिंह के साथ इस गाने में अपनी सुमधुर आवाज शिल्पी राज ने दी है। गाने में दोनों की केमेस्ट्री निखर कर आ रही है। इसी वजह से जानकारों का मानना है कि यह गाना अभी और धमाल मचाएगी।
वैसे, हम आपको बता दें कि गाने में गुंजन सिंह और शिल्पी राज हैं। गीतकार अमन अलबेला और संगीतकार पप्पू भाई हैं। निर्देशक सुशांत सिंह एवं कुमार चंदन हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved