मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड स्टार प्रभास, कृति सेनॉन और सैफ अली खान (Prabhas, Kriti Sanon and Saif Ali Khan) स्टारर ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को रिलीज हुए एक सप्ताह हो गया। एक तरफ जहां इस फिल्म की आलोचना हो रही है। वहीं, इन सबका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ रहा है। इस फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जो काफी निराशाजनक है।
इस बीच, फिल्म अपने पहले ही दिन नकारात्मक समीक्षा और विवादास्पद संवादों के कारण विवादों में आ गई। बाद में डायलॉग भी बदले गए, लेकिन इससे मेकर्स को कोई फायदा नहीं हुआ। पहले दिन दुनिया भर में 140 करोड़ का बिजनेस करने वाली यह फिल्म अब सिंगल डिजिट की कमाई पर अटक गई है। आज और कल रविवार को यह देखना अहम होगा कि वीकेंड पर इसका कलेक्शन बढ़ाता है या नहीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved