img-fluid

इंदौर: खजराना में बाइक पर स्टंट कर सोशल मीडिया पर डाल रहे थे वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

November 22, 2026

इंदौर। इंदौर के खजराना इलाके में बाइक से स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर वीडियो डालना युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो में माफिया इंदौर लिखकर स्टंटबाजी दिखाने वाले युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की पकड़ में आने के बाद युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही। दरअसल, खजराना इलाके में कुछ युवक बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे।


  • वीडियो में माफिया इंदौर लिखकर खुद को दबंग दिखाने की कोशिश भी की जा रही थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवकों को पकड़कर कार्रवाई की। जिसके बाद पुलिस के सामने युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अब कभी स्टंटबाजी नहीं करेंगे, न ही दूसरों की जान जोखिम में डालेंगे। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने का भरोसा भी दिया।

    Share:

  • Sun Nov 22 , 2026
    इंदौर….अपडेट…. स्लग – खाली प्लॉट पर मिला पूरी तरह जला हुआ शव….. सिग्नेचर हाइट्स के सामने आरई-2 रोड पर मिली लाश…. 25 से 30 साल के युवक की मौत…. पहचान करने में जुटी पुलिस… एंकर – इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक खाली प्लॉट पर पूरी तरह जला हुआ शव मिलने से सनसनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी

    ❯

  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved