
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है. टीएस सिंहदेव (TS Singhdev) को डिप्टी सीएम (Deputy CM) बनाया गया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. उन्होंने बताया कि टीएस सिंहदेव कांग्रेस के वफादार नेता और कुशल प्रशासक हैं. राज्य को उपमुख्यमंत्री के तौर पर उनकी सेवाओं से बहुत लाभ मिलेगा. हमें यकीन है कि छत्तीसगढ़ के लोग खड़गे जी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को भारी बहुमत से दोबारा चुनेंगे.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved