
कोयंबटूर। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) (कोयंबटूर रेंज) सी विजयकुमार (C Vijaykummar) ने शुक्रवार सुबह यहां रेस कोर्स में अपने कैंप कार्यालय में पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। सूत्रों के मुताबिक, विजयकुमार सुबह टहलने निकले और करीब 6.45 बजे अपने कैंप ऑफिस आए। उन्होंने अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) से अपनी पिस्तौल सौंपने को कहा और वह उसे लेकर कार्यालय से बाहर आ गए। उन्होंने सुबह करीब 6.50 बजे खुद को गोली मार ली।
घटना के बाद कैंप कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया जो मौके पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि विजयकुमार ने अपने साथी अधिकारियों को बताया कि वह कुछ हफ्तों से ठीक से सो नहीं पा रहे हैं और गंभीर डिप्रेशन में हैं। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Coimbatore Medical College Hospital) भेज दिया गया। आगे की पूछताछ जारी है
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved