img-fluid

ट्विटर ने थ्रेड्स को लेकर मेटा को अदालत में घसीटने की दी धमकी, कहा- प्रतिस्पर्धा ठीक, धोखाधड़ी नहीं

July 07, 2023

नई दिल्ली। मेटा का नया टेक्स्ट-आधारित एप Threads App लॉन्च होने के साथ ही कानूनी विवादों में घिर गया है। इसके प्रतिद्वंद्वी ट्विटर ने मुकदमे की धमकी दी है। इसने थ्रेड्स पर उसे कॉपी करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि गुरुवार को लॉन्च होने के बाद से ही यह एप लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अभी तक करीब 3 करोड़ लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं। थ्रेड्स एप ऐसे समय में आया है, जब ट्विटर द्वारा एप पर नए नियमों का एलान कर दिया गया।

दरअसल, ट्विटर ने बिना ब्लू टिक वाले यूजर्स की पोस्ट संख्या निर्धारित की थी और अब कंपनी ने बिना ब्लू टिक वाले यूजर्स के ट्वीटडेक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। मस्क के इन फैसलों का काफी विरोध भी किया जा रहा है और यूजर्स ट्विटर का अल्टरनेटिव भी तलाश रहे हैं। ऐसे में मेटा के नए एप को लॉन्च करना फायदे का सौदा हो सकता है।


  • अब थ्रेड ऐप को लेकर ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उनके वकील एलेक्स स्पिरो ने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पत्र लिखकर उन्हें अदालत में घसीटने की धमकी दी है। उन्होंने मेटा पर ट्विटर के व्यापार रहस्यों और अन्य बौद्धिक संपदा के गैरकानूनी दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, जुकरबर्ग पर दर्जनों पूर्व ट्विटर कर्मचारियों को काम पर रखने का आरोप भी लगाया गया है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पत्र में कहा गया है कि मेटा ने उन कर्मचारियों को रखा है, जिनकी ट्विटर के व्यापार रहस्यों और अन्य गोपनीय जानकारी तक पहुंच थी। उन्होंने कहा कि इन लोगों को अभी भी ट्विटर की गोपनीय जानकारी है। एलन मस्क ने मेटा को चेतावनी देते हुए एक ट्वीट के जवाब में कहा कि प्रतिस्पर्धा ठीक है, धोखाधड़ी नहीं।

    वहीं, मेटा ने अपने बचाव में दावा किया है कि थ्रेड्स की इंजीनियरिंग टीम में कोई भी पूर्व ट्विटर कर्मचारी नहीं है। मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने थ्रेड्स पोस्ट में कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। हमारी थ्रेड्स की इंजीनियरिंग टीम में कोई भी पूर्व ट्विटर कर्मचारी नहीं है। मस्क के स्वामित्व वाले ट्विटर के लिए थ्रेड्स अब तक की सबसे बड़ी चुनौती बताई जा रही है।

    Share:

  • UP में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 18 की मौत, कई झुलसे

    Fri Jul 7 , 2023
    लखनऊ (Lucknow)। देश के कई हिस्‍सों में इस समय मानसून सक्रिय (monsoon active) हो गया है तो वहीं उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों गंभीर रूप से घायल हो गए सरकार की तरफ से सभी मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved