img-fluid

व्‍यवहार में दिखे ये बदलाव तो समझ लें डिप्रेशन के हैं श्किार

January 09, 2026

नई दिल्‍ली। डिप्रेशन (depression) ऐसी समस्या (Problem) है जिसका पता लगाना मुश्किल है। कुछ लोग नॉर्मल (normal) रहते हैं लेकिन फिर भी वह डिप्रेशन का शिकार (Hunt) हो सकते हैं। अगर आपको अपने किसी के व्यवहार (Behaviour) में ये बदलाव (change) दिखे तो समझ लें
डिप्रेशन एक गंभीर समस्या है। इन दिनों कम उम्र में ही लोग डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। कुछ लोग इसके लक्षणों को समझने ही नहीं पाते और मन ही मन घुटते रहते हैं। ऐसे में कई बार वह गलत कदम भी उठा लेते हैं। ऐसे में डिप्रेशन के संकेतों को नजरअंदाज न करने और सही समय पर उपचार लेने की सलाह दी जाती है। अगर आपको या आपके अपने किसी के व्यवहार में बदलाव दिखे तो आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए।


  • चीजों से भागना- अगर आप चीजों से दूर भागने की कोशिश कर रहे हैं या उन चीजों से बच रहे हैं जिनका आप पहले मजा लेते थे तो ये एक संकेत हो सकता है कि आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

    वीकेंड प्लान- हफ्ते में 5 से 6 दिन लगातार काम करने के बाद थकावट होना लाजमी है। ऐसे में अपनों के साथ समय बिताना काफी मजेदार हो सकता है। हालांकि, जिन लोगों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, वह ऐसा करने से खुद को रोकते हैं। जब कोई मानसिक तौर पर बीमार होता है तो उसके लिए प्लान बनाना या फिर किसी प्लान का हिस्सा बनना मुश्किल भरा हो सकता है।

    नकली दिखती है हंसी- जिन लोगों की मेंटल हेल्थ सही नहीं होती है वह लोग अपने कमरे से बाहर निकलने में भी कतराते हैं। वहीं अगर वह किसी ग्रुप के साथ बैठ भी जाते हैं तो उनके साथ बात करना या हंसना भी उन्हें मुश्किल लगता है।
    नहीं करते एंजॉय- मानसिक तौर पर जो लोग परेशान रहते हैं उनके लिए घर से बाहर निकलना और एंजॉय करना काफी मुश्किल भरा हो सकता है।

    Share:

  • Heart Health Tips: दिल को रखना चाहते हैं स्‍वस्‍थ्‍य तो रोजाना करें ये काम

    Fri Jan 9 , 2026
    नई दिल्ली। एक समय था जब यह माना जाता था कि दिल की बीमारी सिर्फ बूढ़े लोगों को होती है। लेकिन, समय के साथ यह सोच बदल गई है क्योंकि अब बूढ़े लोगों से कहीं ज्यादा युवा लोग दिल की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में करीब 6।2 करोड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved