img-fluid

रितेश देशमुख के कहने पर जेनेलिया ने छोड़ी थी एक्टिंग? वर्षों बाद एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

July 20, 2023

डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ट्रायल पीरियड’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस मूवी में एक्ट्रेस, मानव कौल के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करती नजर आने वाली हैं। बीते दिन इसका एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं, जेनेलिया भी फिल्म के प्रमोशन में पूरी तरह जुटी हुई हैं। साथ ही ताजा बयान में शादी के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेने पर बड़ा खुलासा करती नजर आई हैं।

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख से शादी के बाद पर्दे से दूर चली गईं। इसे लेकर नेटिजंस यह कयास लगाने लगे कि शायद रितेश ने जेनेलिया को फिल्मों में काम करने से मना किया। हालांकि, इन सभी अफवाहों पर अब खुद जेनेलिया ने चुप्पी तोड़ी है, और पर्दे से दूर जाने का कारण स्पष्ट करती नजर आई हैं।


जेनेलिया डिसूजा ने अफवाहों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या लोग अब भी उनके बारे में ऐसी ही बातें कहते हैं, तो जेनेलिया ने कहा कि लोग वही कहते हैं, जो वे कहना चाहते हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। जेनेलिया ने साफ किया कि उन्होंने खुद ही शोबिज से दूर रहने का फैसला किया, क्योंकि वह पति और बच्चों के साथ जीवन का आनंद लेना चाहती थीं।

जेनेलिया डिसूजा ने साफ किया कि वह अभी भी अपने बच्चों के साथ रहने का पूरा आनंद लेती है, क्योंकि वह ऐसा करना चाहती हैं। साथ ही वह किसी भी फिल्म का हिस्सा तब बनेंगी, जब वह बनना चाहेंगी। जेनेलिया ने बताया कि वह किसी खास बैनर का हिस्सा बनने के लिए मान्यता की तलाश नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी कहानी का हिस्सा बनना पसंद हैं, जिसकी स्क्रिप्ट पढ़ने पर वे प्रभावित हों।

Share:

  • प्रतिबंध के बाद भी कई बच्चे E-सिगरेट के दुष्प्रभाव और प्रतिबंध से बेखबर

    Thu Jul 20 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi) । प्रतिबंध के बाद भी आज अधिकांश बच्चे ई-सिगरेट पीने के नुकसान नहीं जानते हैं। 96 फीसदी बच्चों को यह भी नहीं पता है कि भारत में ई-सिगरेट (E-cigarettes) या उससे जुड़े अन्य उत्पादों पर प्रतिबंध है, हालांकि, प्रतिबंध के बाद भी कई कंपनियां ई-सिगरेट और उससे जुड़े तकनीकी उत्पादों का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved