
रीवा। सतना जिले के नागौद पुलिस की अभिरक्षा से लूट के दो आरोपित फरार हो गए। काफी मशक्कत के बाद भी दोनों काे नहीं पकड़ा जा सका है। नागौद पुलिस लूट के आरोपितों को लेकर रीवा आई। माल बरामद करने अमहिया स्थित घर आ रही थी। इसी बीच दोनों चलती गाड़ी से कूद गए।
जब तक पुलिस का वाहन रुका। तब तक दोनों सकरी गलियों का फायदा उठाते हुए भाग गए। वारदात के बाद पुलिसकर्मी कई घंटों तक तलाश किए। जब सफलता नहीं मिली तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। उक्त घटना क्रम में नागौद पुलिस की लापरवाही देख सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने एसआइ खुमान सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। अब अमहिया पुलिस की मदद से लुटेरों की तलाश जारी है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved