img-fluid

संसद में राहुल गांधी का मोदी पर जोरदार हमला: ‘आपने मणिपुर में भारत माता की हत्या की’

August 09, 2023

नई दिल्ली। संसद (Parliament) के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव (No confidence motion) पर दूसरे दिन की बहस राहुल गांधी की स्पीच के साथ शुरू हुई। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने स्पीकर से कहा- सबसे पहले लोकसभी के अध्यक्ष को धन्यवाद किया। इसके बाद केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमा बोला। राहुल ने कहा कि आज जो मेरे भाजपा के मित्र हैं। आज आपको डरने की जरूरत नहीं है। आज मैं अपना भाषण अडाणीजी पर नहीं बोलने जा रहा हूं। आप शांत रह सकते हैं।

राहुल बोले- PM के लिए मणिपुर हिन्दुस्तान नहीं है
राहुल गांधी ने कहा- कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया। हमारे प्रधानमंत्री आज तक नहीं गए, क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मैंने मणिपुर शब्द प्रयोग किया। आज की सच्चाई यह है कि मणिपुर नहीं बचा है। मणिपुर (Manipur) को आपने बांट दिया है, तोड़ दिया है। रिलीफ कैंप में गया, महिलाओं से बात की, बच्चों से बात की, प्रधानमंत्रीजी ने आज तक नहीं किया।


एक महिला से मैंने पूछा- बहन आपके साथ क्या हुआ? उसने कहा- मेरा छोटा सा बेटा, एक ही बच्चा था मेरा, मेरी आंखों के सामने उसे गोली मारी है। मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही। मुझे डर लगा और घर छोड़ दिया, जो भी मेरे पास था, वो छोड़ दिया। ये झूठ नहीं है। झूठ आप लोग बोलते हो, मैं नहीं। मैंने महिला से पूछा कुछ तो लाईं होंगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ कपड़े और एक फोटो है।

मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई
राहुल गांधी बोले- जैसे मैंने भाषण की शुरुआत में बोला कि भारत एक आवाज है। जनता की आवाज है, दिल की आवाज है। उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर में की, इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की। आप देशद्रोही हो, आप देशभक्त नहीं हो। इसीलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा सकते हैं क्योंकि उन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान, भारत माता की हत्या की है। आप भारत माता के रखवाले नहीं, आप भारत माता के हत्यारे हो।

 

Share:

  • 98 कीमती भूखंडों में विधिक अभिमत से दे डाली 300 करोड़ के लूट की छूट

    Wed Aug 9 , 2023
    अग्निबाण एक्सपोज… योजना 140 के विवादित भूखंडों पर एडवोकेट जनरल की राय लेना भारी पड़ा प्राधिकरण को, जो राशि खाते में ही जमा नहीं हुई, उस पर भी ब्याज देने की कर डाली अनुशंसा इंदौर, राजेश ज्वेल। संभवत: यह पहला मौका है, जब प्राधिकरण जैसी संस्था को विधिक राय लेना महंगा पड़ गया। अभी तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved