मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की पॉपुलर फिल्म ‘गदर-2’ 11 अगस्त को हर जगह रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा हो रही थी। 2001 की सुपरहिट फिल्म ‘गदर’ के सीक्वल की घोषणा के बाद से ही दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और लोगों को दूसरे भाग से भी यही उम्मीद थी।
कुछ लोगों ने ये भी ट्वीट किया है कि ये बहुत खराब फिल्म है। कुछ लोगों ने सनी देओल के एक्शन की सराहना की है। कुल मिलाकर फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल नजर आ रहे हैं और इस फिल्म में डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved