मुंबई (Mumbai) भले ही आज दुनिया आधुनिक हो गई है। बेटियां देश दुनिया में गौरव की मिसाल पेश कर रही हैं लेकिन आज भी समाज में दहेज प्रथा का चलन देखने को मिलता है और बेटियों को आज भी इसके दुष्परिणाम झेलने को मिलते हैं। कुछ इसी संवेदनशील विषय को लेकर एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर से निर्मित और सांसद सह अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ व अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी (Nirhua and Amrapali) फिल्म ”मंडप” का निर्माण किया गया है, जिसका ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद यूनिक लग रहा है, जिसका रन टाइम 3 मिनट और 45 सेकंड है। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह हैं जबकि सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। इस फिल्म के निर्देशक आनंद सिंह हैं।
View this post on Instagram
कुल मिलाकर देखा जाए तो भोजपुरी फिल्म ”मंडप” एक विशुद्ध भोजपुरी घर परिवार की कहानी है। यह बड़े कैनवास की फिल्म है। फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, संतोष श्रीवास्तव, सुजान सिंह, विद्या सिंह, जोया खान, सोनू पांडे मुख्य भूमिका में हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved