
भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार 2-3 दिनों के लिए टल सकता है। मुख्यमंत्री निवास पर देर रात हुई बैठक में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा शामिल हुए, जिसमें गौरीशंकर बिसेन और राजेन्द्र शुक्ला पर सहमति बन गई, लेकिन अन्य 2 नामों पर सहमति नहीं बन पाई है। नए मंत्रियों को लेकर प्रीतम लोधी, राहुल लोधी और जालम सिंह के नाम पर विचार किया गया, जिन पर सहमति के लिए आज फिर बैठक हो सकती है। अगले दो दिन तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तय है, जिसके चलते विस्तार संभवत: रविवार को हो सकता है। दरअसल विधानसभा चुनाव में जातीय समीकरण को साधने के लिए यह विस्तार किया जा रहा है जिसके तहत शिवराज कैबिनेट में रिक्त 4 मंत्रियों की जगह को विभिन्न वर्गों के नेताओं से भरा जाएगा, ताकि उसका लाभ चुनाव में मिल सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved