
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई.
अचानक ही धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए. भूकंप का आने का समय दोपहर 2 बजकर 53 मिनट रहा. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र नेपाल में रहा. इसकी गहराई पृथ्वी के तल से 5 किमी रही.
भूकंप के बाद घरों से निकले लोगों ने बताया कि डर की वजह से बाहर आए हैं. दक्षिणी दिल्ली के कॉलेज के एक छात्र ने बताया कि क्लास का ब्लैक बोर्ड टूट गया. मैं साथियों के साथ भाग आया. एक अन्य छात्र ने कहा कि तेज झटका महसूस किया. मैंने पांच से छह सेकेंड महसूस किए. पूरी भीड़ बाहर आ गई.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं. आशा करता हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved