img-fluid

संजय सिंह के परिजनों से मिले CM केजरीवाल, पत्रकारों से बोले- ED ने हजारों रेड मारी, चवन्नी भी नहीं मिली

October 05, 2023

नई दिल्‍ली (New Delhi) । ईडी (Ed) ने बुधवार को तथाकथित दिल्ली शराब घोटाले (delhi liquor scam) में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सियासत गर्म है। संजय सिंह के आवास पर नेताओं का पहुंचना जारी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने भी संजय सिंह के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से मिलने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा- इन लोगों (केंद्र) ने हमें बदनाम करने की हर संभव कोशिश कर ली है। इनके पास हमारी ईमानदारी का कोई जवाब नहीं है।

केजरीवाल ने कहा- AAP एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। सब जानते हैं कि ईमानदारी का रास्ता बहुत कठिन होता है। यदि आज हम ईमानदारी का रास्ता छोड़ दें तो हमारी समस्याएं खत्म हो जाएगी। ये लोग सिर से पैर तक भ्रष्टाचारी हैं। इनके पास हमारी ईमानदारी का काउंटर नहीं है। इन लोगों ने हमें बदनाम करने के सारे प्रयास कर लिए हैं। पिछले एक साल से इन्होंने शराब घोटाले का नया राग अलापा है। इन लोगों ने हजारों रेड मारी लेकिन कुछ नहीं मिला। अब जबरन लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं।


केजरीवाल ने आगे कहा- आज इन्होंने संजय सिंह को गिरफ्तार किया। संजय सिंह मौजूदा वक्त में नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचार के खिलाफ देश के सबसे बुलंद आवाज हैं। मोदी सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं। मुझे लगता है कि मोदी जी आजाद भारत के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं। कल जब इनकी सरकार नहीं रहेगी और इनके कारनामों की जांच की जाएगी तब पता चलेगा कि इन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया है। उस भ्रष्टाचार के खिलाफ संसद के भीतर और बाहर संजय सिंह एक मजबूत आवाज थे। मोदी से यह सहन नहीं हो रहा था।

इससे पहले RJD सांसद मनोज झा भी संजय सिंह के आवास पर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने AAP सांसद संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह से मुलाकात की और कहा- कोई चिंता नहीं करनी है। परिजनों से मिलने के बाद मनोज झा ने एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि संजय सिंह जी की गिरफ्तारी ED ने नहीं की है। उन्हें भाजपा की इकाई ने गिरफ्तार किया है। इन इकाइयों में ED, IT और CBI शामिल है। काले दिन शुरू हो गए हैं। तानाशाही के इस युग में, जो डर गया वो मर गया। इस डर का जवाब जल्द दिया जाएगा।

Share:

  • ममता के मंत्री रथिन घोष के आवास समेत 13 ठिकानों पर ED के छापे

    Thu Oct 5 , 2023
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की ममता सरकार (Mamta Govt.) में मंत्री रथिन घोष (Minister Rathi Ghosh) के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. ये कार्रवाई नगर पालिका भर्ती घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर की गई है. बताया जा रहा है कि रथिन के कोलकाता आवास समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved