
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) (ISRO) आज श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण करने जा रहा है। गगनयान मिशन के लिए टेस्ट उड़ान टीवी-डी1 को सुबह आठ बजे लॉन्च किया जाना था। हालांकि, अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए, इसका लॉन्च टाइम 30 मिनट आगे बढ़ा दिया गया। इसरो ने मानव सहित गगनयान मिशन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए क्रू मॉड्यूल को सही-सलामत उतारने की तैयारी पूरी कर ली है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved