
तारानगर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) ने कहा कि मोदी की गारंटी (Modi’s Guarantee) का मतलब (Means) अडाणी की गारंटी है (Adani’s Guarantee) ।
आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तारानगर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा मोदी की गारंटी का मतलब अडाणी की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी, स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों का निजीकरण करते हैं और पूरा फायदा अरबपतियों को देते हैं।
उन्होंने कहा मोदी जी कृषि कानून लेकर आए और कहा कि किसानों को फायदा होगा, लेकिन देश के सारे किसान इसके खिलाफ धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा- यह हमारा नहीं, अडानी-अंबानी का कानून है। अंत में किसानों के साथ कांग्रेस ने मिलकर इस काले कानून को खत्म किया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved