img-fluid

साउथ एक्ट्रेस Karthika Nair की शाही शादी में शामिल हुए कई सितारे

November 21, 2023

मुंबई (Mumbai) साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस कार्तिका नायर (Karthika Nair)  शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रोहित मेनन से शादी कर ली। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उनकी शादी में अभिनेत्री रेवती, दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ, चिरंजीवी (Jackie Shroff, Chiranjeevi) शामिल हुए थे।



कार्तिका एक समय की मशहूर अभिनेत्री राधा की बेटी हैं। उन्होंने केरल के त्रिवेन्द्रम में शादी रचाई। उन्होंने अपनी शाही शादी की एक फोटो शेयर की है। साथ ही शादी में शामिल हुए लोगों ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। कार्तिका ने इंस्टाग्राम पर ‘हमारी रॉयल फेयरीटेल बिगिन्स’ कैप्शन के साथ फोटो पोस्ट की। वह एक एक्ट्रेस हैं, लेकिन पिछले 5-6 सालों से इंडस्ट्री से दूर हैं। कार्तिका की शादी में चिरंजीवी, राधिका, सुहासिनी, रेवती, मेनका, जैकी श्रॉफ और कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं। कार्तिका और रोहित की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस दोनों को जिंदगी के इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Share:

  • SRK की फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर जावेद ने किया खुलासा

    Tue Nov 21 , 2023
    मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (King Khan i.e. Shahrukh Khan) के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा। शाहरुख ने ‘पठान’ और ‘जवान’ (‘Pathan’ and ‘Jawan’) जैसी फिल्में दीं, जिन्होंने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि साल 2023 शाहरुख खान के नाम रहा है। हाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved