img-fluid

दिल्ली के प्रदर्शन में जाएंगे इंदौर के कांग्रेसी

October 11, 2026

कई कांग्रेसी रवाना तो कुछ आज शाम निकलेंग

इन्दौर। कल दिल्ली (Delhi) में होने वाले इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए इंदौर (Indore) से भी कांग्रेस नेताओं (Congress members) को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें आज शाम तक या फिर कल सुबह तक सभी नेताओं को दिल्ली पहुंचना है।


  • कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक पत्र जारी कर सभी शहरों के कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा है। पत्र में लिखा गया है कि हारे-जीते विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जीते हुए पार्षद, शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष अनिवार्य रूप से 11 अक्टूबर की रात्रि अथवा 12 अक्टूबर की सुबह तक दिल्ली पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। सूत्रों के अनुसार कुछ कांग्रेसी तो रवाना भी हो गए हैं, ताकि दिल्ली मे बैरिकेडिंग होने के पहले वे दिल्ली के अंदर पहुंच सके। शहर कांग्रेस ने भी इसको लेकर तैयाारी पहले से ही कर रखी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने सभी कांग्रेसियों से कहा है कि वे अपने दिल्ली पहुंचने की जानकारी शहर कांग्रेस कार्यालय को दें, ताकि पता चल सके कि कितने कांग्रेसी इंदौर से दिल्ली पहुंचे हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने भी सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रुप से दिल्ली पहुंचने के निर्देश जारी किए हैं।

    गांधी प्रतिमा, रीगल चौराहे पर जुटेंगे इंडिया गंठबंधन के दल
    लोकतंत्र की रक्षा और वोट चोरी रोकने के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन में शामिल विभिन्न राजनीतिक दल आज मानव श्रृंखला बनाएंगे। शाम 5 बजे रीगल चौराहे स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी। इंडिया गठबंधन के संयोजक जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल सहित गठबंधन के अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को जीवित रखने और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की रक्षा के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। ठाकुर ने सभी कांग्रेसजनों और गठबंधन के साथियों से मानव श्रृंखला में शामिल होकर लोकतंत्र की रक्षा तथा कथित वोट चोरी के खिलाफ अभियान में योगदान देने सभी से आव्हान किया है।

    Share:

  • इंदौर: कल की रात रही मौसम की सबसे सर्द रात

    Sun Oct 11 , 2026
    रात का पारा गिरकर 15.8 डिग्री पर पहुंचा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था, 2 ही दिनों में तापमान में आई 2 डिग्री की गिरावट अक्टूबर के 10 में से 5 सालों का रिकॉर्ड टूटा इंदौर। शहर (Indore) में मौसम (Season) करवट बदलने लगा है। इसके साथ ही दिन और रात (Day and Night) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved