
जबलपुर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल (Union Minister Prahlad Patel) के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त (car crash) हो गई. इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रणब की कार गढा थाना क्षेत्र में मेडिकल यूनिवर्सिटी के सामने से गुजर रही थी तभी एक ऑटो से जोरदार उसकी टक्कर हो गई और वह सड़क किनारे झाड़ियां में चली गई.
[relpost
इस हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त (auto damaged) हुआ है और कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं. इस हादसे में घायल तीनों लोगों राकेश, संदीप और मनीष (Rakesh, Sandeep and Manish) को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा शनिवार की देर शाम को हुआ.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved