हारफूल की दुकान को लेकर दो दिन पहले के विवाद में हुई घटना-घायल दो लोगों को भर्ती कराया
उज्जैन। आज सुबह नृसिंहघाट क्षेत्र की कॉलोनी में तीन लोगों ने दो लोगों को उनके घर से बुलाकर बुरी तरह से पीटा तथा चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। वारदात के बाद हमलावर भाग गए और पुलिस ने मौके पर आकर घायल को अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने मामले में जाँच शुरू कर दी है।
महाकाल थाना के उपनिरीक्षक वीरेन्द्र बंदेवार बताया आज सुबह नृसिंहघाट क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाला करण पिता संजय और महेश अपने घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उनके घर पर राजेश और दो अन्य लोग पहुंचे। राजेश और उसके साथियों ने करण और महेश को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया और बाहर आते ही उन पर हमला शुरू कर दिया। आरोपियों ने दोनों पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया और भाग निकले। इस दौरान वहाँ अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायल दोनों युवकों को अस्पताल लेकर आए। पुलिस को घायलों ने बताया कि वे भूखी माता मंदिर के पास हारफूल की दुकान लगाते हैं और दो दिन पहले दुकान लगाने को लेकर राजेश से उनका विवाद हुआ था और इसी विवाद के चलते आज सुबह उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में जाँच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश कर रही है।
वाहन को सागर भेजा जाएगा या फिर वहां जांच दल उज्जैन आएगा उज्जैन। दो दिन पहले नानाखेड़ा क्षेत्र में दुर्लभ कश्यप हत्या कांड के आरोपी पर पेशी से लौटते वक्त गोली चलने की घटना हुई थी। इस मामले में गोली कार के दरवाजे के ऊपर लगी थी। इसकी जांच के लिए एफएसएल की टीम सागर […]
उज्जैन। उत्तर विधानसभा के वार्ड 4 में कांग्रेस नेता विवेक यादव ने रक्षाबंधन पर्व मनाया और इस दौरान 1300 बहनों ने उन्हें राखी बांधी। महिलाओं ने कहा कि उनके द्वारा नवरात्रि में मन्दिरों के दर्शन, अभी 84 महादेव दर्शन और अब राखी बंधवा कर रिश्ते को मजबूत किया। इसमे वो किसी दल को नहीं देखते […]
भोपाल। मप्र में पांचवी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने रणनीति का ऐसा जाल बुना है, जिसके कारण कांग्रेस के सारे दांव फेल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा के नेतृत्व में जहां सत्ता और संगठन पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में है, वहीं केंद्रीय नेतृत्व के […]
भोपाल (Bhopal)। सभी चुनाव (MP Election 2023) के अपने-अपने मायने होते हैं, 17 तारीख को होने वाला चुनाव हमारे मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है, इस चुनाव में तय करेंगे कि आप आगे आने वाली पीढ़ी को किस तरह का प्रदेश सौपना चाहते हैं। मैंनें अपने जीवन में कई चुनाव जीते हैं और लड़े […]