मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) जल्द ही शादी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा पडगांवकर (Apoorva Padgaonkar) की वेडिंग स्पेशल इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों ने वर्ष 2022 में सगाई कर सभी को चौंका दिया था। एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल एक्टर वरुण सूद के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। जहां फैंस इस बात को लेकर उत्सुक थे कि दिव्या और वरुण कब शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके बाद दोनों ने अपने ब्रेकअप की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था। अब एक्ट्रेस दिव्या अपूर्व से शादी करने जा रही हैं।इससे पहले एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल एक्टर वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप में थीं। वरुण और दिव्या कई सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल की पहली मुलाकात शो ऐस ऑफ स्पेस के सेट पर हुई थी। उन्होंने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved