img-fluid

बिहार में RJD नेता के बेटे ने अफसर को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर दिल्ली रेफर

January 18, 2024

नई दिल्‍ली (New Dehli)। बिहार (Bihar)के पटना जिले में राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) नेता के बेटे की गुंडई (hooliganism)सामने आई है। रुपसपुर इलाके के गोला रोड (Gola Road)पर डोभी के नगर पंचायत कार्यपालक (Nagar Panchayat Executive)पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इलाज के लिए उन्हें पटना के नेहरू पथ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। बुधवार की शाम तेजस से उन्हें दिल्ली ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जानकारी ली। आरोपी ने अपने राजनेता पिता का धौंस जमाते हुए पदाधिकारी को यह भी कहा कि जो उखाड़ना है, उखाड़ लेना।


गोपालगंज के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह डोभी के नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हैं। मंगलवार रात 9.20 बजे वह स्कार्पियो से गोला रोड से बोरिंग रोड की ओर जा रहे थे। तभी एक युवक स्कार्पियो को आगे से रोक दिया और गाड़ी का चाबी मांगने लगा। इसे देख वे आगे से हटने के लिए कहने लगे। इसी बात पर वह आक्रोशित हो गया और उनपर रॉड से हमला कर दिया। इसमें उनकी आंख और सिर में काफी चोटें आई। बाद में गाड़ी में मौजूद युवक और चालक उसे अस्पताल ले गए।

पीड़ित के चचेरे भाई विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरजेडी नेता नागेंद्र यादव के बेटे तनुज यादव और नयन यादव ने पदाधिकारी से मारपीट की। उन्होंने धमकी दी कि वह नागेंद्र यादव का बेटा है, जो उखाड़ना है उखाड़ लेना। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन उस समय पुलिस नहीं आयी। बाद में दारोगा बयान लेने के लिए आए थे। हालत गंभीर होने से बयान नहीं दे सके। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव का रिश्तेदार है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच कोई पारिवारिक संबंध नहीं हैं।

Share:

  • मुख्यमंत्री उज्जैन में तो विजयवर्गीय इंदौर में करेंगे ध्वजारोहण

    Thu Jan 18 , 2024
    जनवरी के लिए शासन ने अधिकांश मंत्रियों को ही उनके जिलों की सौंपी जिम्मेदारी, राज्यपाल भोपाल में तो अन्य जिलों में कलेक्टर लेंगे परेड की सलामी इंदौर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होने वाली तैयारी शासन स्तर पर भी करवाई जा रही है, जिसमें जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved