img-fluid

Jharkhand: गम्हरिया स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत

January 19, 2024

सरायकेला (Seraikela)। झारखंड (Jharkhand) के सरायकेला जिले (Seraikela district) के गमहरिया स्टेशन (Gamharia station) के पास गुरुवार को रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान पांच लोगों की ट्रेन से कटकर मौत (Five people died after hit train) हो गयी। जब गम्हरिया और आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के बीच कुछ यात्री बड़ी संख्या में ट्रेन पकड़ने के लिए गम्हरिया स्टेशन आ रहे थे, तभी उत्कल एक्सप्रेस की चपेट आ गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना रेलवे पोल संख्या 260/20 के पास की है।


बताया जाता है कि सभी मृतक बड़ाबंम्बू और खरसावां रेलवे स्टेशन के थे, जो काम करने आदित्यपुर और गम्हरिया जाते थे। गुरुवार शाम वापस ट्रेन पकड़ने आने के दौरान यह घटना घटी। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीसीएम देवराज बेनर्जी ने बताया है कि घटना की सूचना उन्हें मिली है।लेकिन इस हादसे में कितने लोगों की जान गयी है यह अब तक स्पष्ट नहीं है। सटीक जानकारी मिलने के बाद आधिकारिक रूप से जानकारी दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली पुरी उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन जा रही थी। इस बीच गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास घने कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान पांच लोग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे द्वारा सभी शव रेलवे ट्रैक से हटाने का कार्य जारी है। वहीं जमशेदपुर रेल एसपी ऋषव कुमार झा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। गम्हरिया थाना पुलिस समेत रेलवे पुलिस अन्य शव तलाश में जुटी है।

Share:

  • शुक्रवार का राशिफल

    Fri Jan 19 , 2024
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.57, सूर्यास्त 05.44, ऋतु – शीत पौष शुक्ल पक्ष नवमी, शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved