
नई दिल्ली: एटलस एयर बोइंग विमान में उड़ान भरने के तुरंत बाद आग लग गई. इसके चलते मियामी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी. इस संबंध में एटलस एयर ने कहा कि चालक दल ने सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया और विमान को सुरक्षित रूप से लैंड किया.
न्यूज एजेंसी राउटर्स के मुताबिक कंपनी गुरुवार (18 जनवरी) को देर रात हुई घटना का कारण पता लगाने के लिए विमान निरीक्षण करेगी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो में उड़ान के दौरान विमान के बाएं पंख से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं. फिलहाल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved