
रामबन। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां के एक सुदूर गांव में एक मकान में सोमवार सुबह आग लग गई। आग लगने से एक ही घर की तीन बहनों की जलकर मौत हो गई। घटना जिले के उखराल मंडल के धनमस्ता-तजनीहाल गांव की है। तीनों बहनों की उम्र क्रमश: 18 वर्ष, 14 वर्ष और 11 वर्ष थी।
अधिकारियों ने बताया कि तीन मंजिला मकान में सोमवार सुबह आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त बिस्मा (18), सैका (14) और सानिया (11) सबसे ऊपरी मंजिल पर सो रही थीं और आग के पूरे घर में फैलने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाईं। अधिकारियों ने बताया कि दमकल और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों ने उनके शव बरामद किए। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved