मुंबई (Mumbai) सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बहुत अच्छा मौका आया है। अक्सर पीवीआर (PVR) आईनॉक्स (inox) जैसे बड़े आलीशान थिएटरों में फिल्में देखना आम दर्शकों के लिए मुश्किल बात होती है। क्योंकि इन बड़े थिएटर में फिल्मों के टिकट महंगे हैं। अब फैंस के लिए पीवीआर आईनॉक्स में सस्ते में फिल्में देखने का मौका है। महज 99 रुपये में आप पीवीआर, आईनॉक्स जैसे बड़े थिएटर्स में फिल्में देख सकते हैं। पीवीआर ने 23 फरवरी 2024 को ‘सिनेमा लवर्स डे’ के रूप में मनाने का एलान किया है।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved