मुंबई (Mumbai) बॉबी देओल को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor to Bobby Deol) की फिल्म ‘एनिमल’ में अबरार की भूमिका निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया था. इस फिल्म के बाद बॉबी देओल (bobby deol) को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि ‘वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स’ वह विलेन बनकर लौट रहे हैं. वह आलिया भट्ट संग पहली बार काम करने जा रहे हैं. हालांकि, इसका अभी ऑफिशियल अनाउसमेंट बाकि है.
इस फिल्म के अलावा बॉबी देओल की पाइपलाइन में ‘कंगुवा’, ‘हरि हीरा वीरा मल्लू’, ‘एनबीके 109’ जैसी साउथ फिल्में भी. फिलम एनिमल के बाद बॉबी के इस तरह करीब 4 फिल्में हैं. अब इस लिस्ट में एक और फिल्म शामिल हो गई है. खबर है कि डायरेक्टर अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म में बॉबी देओल काम करेंगे और दर्शकों का दिल जीतेंगे.
रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म की कहानी पर अनुराग कश्यप दो अन्य राइटर्स के साथ काम कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट को लेकर बॉबी और फिल्म मेकर्स के बीच लंबे वक्त से बातें हो रही हैं. दोनों लागातार मीटिंग कर रहे हैं. अब दोनों ने अपने प्रोजेक्टर पर काम करना शुरू कर दिया है. बॉबी देओल की इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में मई से शुरू हो सकती है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved