
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आग लगने का मामला सामने आया है। चर्चगेट में स्थित बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में आग लगने की खबर सुनकर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, ये आग कार्यालय के किचन में भड़की आग की चिंगारी से लगी है। जिसके बाद इसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, जिसमें कोई जख्मी नहीं हुआ और ना ही किसी की जान गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved