
मुंबई(Mumbai) । टीवी (TV)के जाने माने एक्टर शोएब इब्राहिम (Actor Shoaib Ibrahim)की अम्मी को अस्पताल (hospital)में भर्ती करना पड़ा है। हाल ही में उनकी एक छोटी सी सर्जरी(minor surgery) करानी पड़ी है। खबरों की माने तो उनकी मां का ऑपरेशन अच्छा हुआ है और वो अब रिकवरी कर रही हैं। कपल ने अपने व्लॉग में इस मुश्किल घड़ी के बारे में बात की और फैंस से दुआओं की अपील भी की है।
गौरतलब है कि शोएब और दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी फैमिली फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। कपल की ये फैन फॉलोइंग काफी दमदार है और ऐसे में उनके फैंस शोएब की मां के जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved