img-fluid

कृति सेनन ने खोला रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद का राज, करीना कपूर से बोलीं मेरी चोली पर हुई थी घंटों बहस

October 07, 2026

नई दिल्ली। करीना कपूर (Kareena Kapoor)एक बार फिर अपने चर्चित टॉक शो व्हाट वीमेन वांट (Talk show ‘What Women Want’)के नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौटने वाली हैं। शो के सीजन 6 का ट्रेलर सामने आ चुका है और इसमें बॉलीवुड की कई चर्चित हस्तियां नजर आ रही हैं। ट्रेलर में कृति सेनन भी करीना कपूर (Kriti Sanon with Kareena Kapoor)के साथ बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान कृति ने रक्षाबंधन के दौरान सामने आए अपने एक विज्ञापन विवाद को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह उनके कपड़ों को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि उनकी चोली तक प्राइम टाइम टीवी डिबेट का विषय बन गई।

करीना कपूर से बातचीत के दौरान कृति सेनन ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हुआ था कि उनके कपड़े इतने बड़े मुद्दे में बदल जाएंगे। उन्होंने मजाकिया लेकिन हैरान करने वाले अंदाज में बताया कि उनकी चोली प्राइम टाइम न्यूज पर छह लोगों के पैनल डिस्कशन का विषय बन गई थी। कृति की बात सुनकर करीना कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह इस बात से परिचित हैं। बातचीत का यह हिस्सा शो के ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले हिस्सों में शामिल है।

दरअसल रक्षाबंधन के दौरान कृति सेनन ने ज्वेलरी ब्रांड जीवा के लिए एक विज्ञापन किया था। विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके पहनावे को लेकर काफी विवाद हुआ। कृति इस विज्ञापन में सफेद रंग के इंडो वेस्टर्न लहंगे के साथ डीप नेक ब्रालेट स्टाइल टॉप में नजर आई थीं। कुछ लोगों ने उनके कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई और इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर सवाल उठाए। विवाद बढ़ने के बाद विज्ञापन को लेकर कंपनी को भी आलोचना का सामना करना पड़ा और बाद में इसे वापस ले लिया गया।

इस पूरे मामले पर कृति सेनन ने उस समय सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि आखिर महिलाओं के कपड़ों को ही उनकी संस्कृति और सम्मान का पैमाना क्यों बनाया जाता है। कृति का कहना था कि पिछले कुछ वर्षों में एथनिक फैशन में काफी बदलाव आया है लेकिन आज भी महिलाओं के पहनावे को लेकर उनकी संस्कृति पर सवाल खड़े कर दिए जाते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि संस्कृति और परंपराएं किसी महिला के दिल और सोच में होती हैं न कि उसके पहनावे में।

कृति की इसी बेबाक सोच की झलक अब करीना कपूर के शो के ट्रेलर में भी दिखाई दे रही है। दोनों अभिनेत्रियों के बीच बातचीत के दौरान रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद का जिक्र होने से यह एपिसोड पहले ही चर्चा में आ गया है। व्हाट वीमेन वांट के नए सीजन में करीना कपूर एक बार फिर सेलिब्रिटीज से उनकी निजी जिंदगी करियर और समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर सवाल करती नजर आएंगी।

शो के ट्रेलर में कृति सेनन के अलावा पंकज त्रिपाठी मीरा राजपूत कपूर अली फजल सुहानी शाह नीतू कपूर नेहा कक्कड़ ताहिरा कश्यप महीप कपूर और गुनीत मोंगा समेत कई चर्चित चेहरे दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक खासतौर पर कृति और करीना के एपिसोड को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।


  • कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर नजर आए थे। यह फिल्म 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल सकी। अब कृति एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं।

    Share:

  • भाजपा बूथ एजेंट पर 30 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form 7 पर FIR

    Wed Oct 7 , 2026
    नई दिल्ली ।तेलंगाना (Telangana) में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए कथित तौर पर फर्जी Form 7 दाखिल करने के मामले में पहली FIR दर्ज (FIR Registered) की गई है। हैदराबाद (Hyderabad) के चिक्कड़पल्ली (Chikkadpally) थाने में भाजपा के बूथ लेवल एजेंट एस. बालचंदर (S. Balachander) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved