मुंबई (Mumbai) । बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Bhaijaan Salman Khan) की फिल्म इस साल रमजान ईद (ramadan eid) पर रिलीज नहीं हुई लेकिन उन्होंने अपने फैंस को निराश न करते हुए फिल्म ‘सिंकदर’ की घोषणा कर दी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। अब सलमान के साथ ऑनस्क्रीन रश्मिका मंदाना रोमांस करेंगी। फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगादोस करेंगे।सलमान-रश्मिका की पहली फिल्म
सलमान के साथ यह रश्मिका की पहली फिल्म है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला फिल्म के लिए नई जोड़ी की तलाश में थे। उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट रश्मिका को सुनाई है। इसके बाद वह फिल्मों में काम करने का इंतजार कर रही हैं। खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग जून महीने से शुरू होगी। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज हो रही है। सलमान और रश्मिका की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
चूंकि एआर मुरुगादॉस फिल्म सिंकदर का निर्देशन करेंगे, इसलिए यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने की संभावना है। इससे पहले ए.आर मुरुगादॉस ने गजनी जैसी फिल्म का निर्देशन किया था। इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ का भी निर्देशन किया है। इसके अलावा मुरुगादॉस ने तमिल सिने इंडस्ट्री में कुछ हिट फिल्में दी हैं। अब साजिद नाडियाडवाला, मुरुगादॉस और सलमान खान की तिकड़ी के एक साथ आने से फिल्म का उत्साह बढ़ गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved