
डेस्क। भारतीय मूल के पायलट गोपीचंद थोटाकुरा समेत छह लोगों ने रविवार को अंतरिक्ष की सैर की। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट और कैप्सूल (एनएस-25) ने सभी छह अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अमेरिका के पश्चिमी टेक्सास से स्थानीय समय के अनुसार रविवार सुबह 9.36 बजे उड़ान भरी। इसी के साथ भारतीय मूल के पायलट गोपीचंद थोटाकुरा ने ब्लू ओरिजिन के एनएस -25 मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय पर्यटक बनकर इतिहास रच दिया। ब्लू ओरिजिन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में थोटाकुरा अंतरिक्ष में एक छोटा भारतीय झंडा दिखाते हुए दिख रहे थे।
View this post on Instagram
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved