img-fluid

इंदौर: स्विमिंग कोच के दस्तावेजों पर IDA का स्विमिंग पूल ठेके पर लेने का आरोप

November 20, 2026

इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण यानी IDA के स्विमिंग पूल के ठेके को लेकर दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इंटरनेशनल स्विमिंग कोच मुकुंद मोहन शर्मा ने दिल्ली के ठेकेदार देवेंद्र लांबा पर उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर स्विमिंग पूल किराए पर लेने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में की गई है, शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं IDA भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है, क्राइम ब्रांच ने IDA से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं।


  • इंदौर में स्विमिंग पूल के ठेके को लेकर दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मुकुंद मोहन शर्मा का दावा है कि वे इंटरनेशनल स्विमिंग कोच हैं और उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल दिल्ली के ठेकेदार देवेंद्र लांबा ने IDA से स्विमिंग पूल किराए पर लेने के लिए किया है। आरोप है कि ठेकेदार ने पूल के ठेके से जुड़ी प्रक्रिया में मुकुंद मोहन शर्मा के दस्तावेज लगाए। इस मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्नर और क्राइम ब्रांच में शिकायत की है।

    एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक क्राइम ब्रांच शिकायत की जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि IDA अपने स्तर पर इस मामले की आंतरिक जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच ने IDA से शिकायत से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। IDA की जांच रिपोर्ट और संबंधित दस्तावेज मिलने के बाद उन्हें पुलिस जांच में शामिल किया जाएगा। वहीं ठेकेदार के पास शिकायतकर्ता के दस्तावेज कहां से पहुंचे, इस सवाल पर पुलिस का कहना है कि फिलहाल IDA की जांच जारी है। IDA सभी संबंधित लोगों के बयान और दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कर रही है, रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved