
राजगढ़। देश के लोकतंत्र के सबसे बढ़े महापर्व लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) 2024 के अंतिम चरण (last stage) के मतदान (Voting) के बाद शनिवार शाम को न्यूज चैनल्स और एजेंसीज ने अपने-अपने एग्जिट पोल (exit poll) जारी किए। जिसमें एक बार फिर देश में भाजपा (BJP) की सरकार (Goverment) बनने का अनुमान लगाया है। एग्जिट पोल के अनुसार मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी भारतीय जनता पार्टी क्लीन स्वीप करते हुए 29 की 29 लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाती हुई नजर आ रही है। जिसे लेकर पूर्व सीएम और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओ को भी नसीहत दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved