img-fluid

211 दिनों तक ये राशियां रहेंगी लाभकारी, गुरु की चाल कर देगी पैसों की बरसात

June 03, 2024

नई दिल्‍ली(New Delhi) । गुरु इस वक्त शुक्र की राशि वृषभ(Venus sign Taurus) में विराजमान हैं। गुरु के गोचर (Transit of Jupiter)का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इस साल मई में गुरु ने वृषभ राशि(Guru has Taurus zodiac) में गोचर किया था, जो आने वाले 211 दिनों तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में गुरु की चाल से कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा तो कुछ के लिए समय मुश्किल भरा रहेगा। आइए जानते हैं आने वाले 211 दिन तक गुरु के गोचर से किन राशियों को लाभ मिल सकता है-

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आपके लिए गुरु का वृषभ राशि में गोचर करना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

कन्या राशि


वृषभ राशि में गुरु की एंट्री होने से कन्या राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों आपकी राशि में वैभव के कारक गुरु की एंट्री फायदेमंद मानी जा रही है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

  • टी20 वर्ल्ड कप से पहले आजम खान की फिटनेस पर उठे सवाल, शाहिद अफरीदी बोले- मैं उसे टीम के करीब भी...

    Mon Jun 3 , 2024
    नई दिल्‍ली(New Delhi) । इंग्लैंड दौरे(England tour) पर लगातार खराब प्रदर्शन(poor performance) के बाद पाकिस्तान(Pakistan) के विकेट कीपर बल्लेबाज आजम खान (Wicket-keeper batsman Azam Khan)की खूब आलोचना हुई। बल्ले से तो वह फ्लॉप हुए ही साथ ही विकेट कीपिंग में भी उन्होंने खूब गलतियां की। ऐसे में उनकी फिटनेस पर भी बड़े सवाल उठ रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved