
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से शिवसेना के चीफ उद्धव ठाकरे को नोटिस भेजा गया. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अंतिम चरण के मतदान के दौरान उद्धव ठाकरे ने मुंबई में धीमी गति से मतदान के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया था. इसी बात का संज्ञान लेते हुए अब चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को नोटिस भेजा है. 30 मई के दिन चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस भेजा गया था.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved