img-fluid

यमन के हूतियों ने UN की टीम पर किया हमला, 9 कर्मचारियों समेत अन्य को बनाया बंधक

June 07, 2024

डेस्क: यमन के हूतियों ने इस बार सीधे संयुक्त राष्ट्र को चुनौती दी है। हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र की टीम के 9 कर्मचारियों पर हमला करने के बाद उन्हें बंधक बना लिया है। बता दें कि गाजा पर इजरायली हमले के विरोध में उतरे हूतिये लाल सागर में लगातार आतंक का पर्याय बने हैं और वह विभिन्न देशों की जहाजों को निशाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में अब बढ़ते वित्तीय दबाव और अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन से हवाई हमलों का सामना कर रहे हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के कम से कम नौ यमनी कर्मचारियों को अस्पष्ट परिस्थितियों में बंधक बना लिया है।


अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी तो संयुक्त राष्ट्र तक खलबली मच गई। अधिकारियों ने कहा कि सहायता समूहों के लिए काम करने वाले अन्य लोगों को भी बंधक बनाए जाने की आशंका है। ये घटना ऐसे समय हुई है जब हूती विद्रोहियों ने लगभग एक दशक पहले यमन की राजधानी पर कब्जा कर लिया था और उसके बाद से ही सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ लड़ रहे हैं। हूती विद्रोहियों ने गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध को लेकर लाल सागर गलियारे में जहाजों को निशाना बनाया है।

Share:

  • 'वो आपको कैबिनेट पद का लालच देंगे, लेकिन...', PM मोदी ने INDIA अलायंस पर साधा निशाना

    Fri Jun 7 , 2024
    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद अब एनडीए की सरकार जल्द ही बनने जा रही है। शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए चुन लिया गया है। पीएम मोदी ने इस अवसर पर सभी सहयोगी दलों और सांसदों का आभार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved