मुंबई (Mumbai)। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका (Priyanka Chopra) की एक फोटो सामने आई है, जिसमें नजर आ रहा है कि उनकी गर्दन पर बड़ी चोट लगी है। प्रियंका एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई हैं।
प्रियंका चोपड़ा की ये फोटो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर वायरल हो रही है। इस फोटो के सामने आने के बाद से ‘देसी गर्ल’ के फैंस को उनकी चिंता सता रही है। यह पहली बार नहीं है कि प्रियंका किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुई हैं। अप्रैल महीने में प्रियंका भी घायल हो गई थीं। उस वक्त उनके चेहरे पर चोट लगी थी।
प्रियंका के काम की बात करे तो इस फिल्म के अलावा प्रियंका के पास जॉन सीना के साथ ‘हेड ऑफ स्टेट’ फिल्म है। इसके अलावा उनके पास ‘सिटाडेल 2’ भी है। फैंस उनकी बॉलीवुड फिल्म का भी इंतजार कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved