img-fluid

शिवराज चौहान ने चंपाई सोरेन सरकार पर बोला जमकर हमला, बोले- ये है देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

June 24, 2024

रांची (Ranchi) । केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने रविवार को चंपाई सोरेन सरकार (Champai Soren Government) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस दौरान उन्होंने भाजपा (BJP) के झारखंड के कार्यकर्ताओं, नेतृत्व, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पूरी टीम ने लोकसभा चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा की है और इसी का नतीजा है कि, भाजपा ने यहां शानदार सफलता हासिल की है।


‘झारखंड को तबाही की ओर ले जा रही सरकार’
चौहान रविवार को रांची में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हम झारखंड में 9 सीटें जीते हैं और लगभग 52 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा आगे रही है। मैं यहां के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। साथ ही शिवराज चौहान ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, सोरेन सरकार, झारखंड को तबाही की ओर ले जा रही है।

प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज चौहान ने झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, झारखंड में चारों तरफ केवल लूट का माहौल है। चंपाई सोरेन सरकार में चाहे रेत हो, चाहे कोयला हो, चाहे खनिज हो या फिर ट्रांसफर पोस्टिंग हो। हर तरफ केवल लूट ही मची है। उन्होंने कहा कि, जेएमएम के नेता गिरफ्तार हो रहे हैं, इनके मंत्री जेलों में हैं। उन्होंने कहा कि हम एक-एक काला चिठ्ठा खोलेंगे और भ्रष्टाचार में लिप्त हर एक को सजा दिलाएंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि, झारखंड को भ्रष्टाचार की तबाही से मुक्त कराना है, और इसलिए हम सब, हमारे कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा, प्रयत्न की परिसीमा करेंगे और फिर से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना कर झारखंड को कुशासन से मुक्त करेंगे, सुशासन लाएंगे ताकि जो विकसित भारत के निर्माण का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का है उसके लिए हम विकसित झारखंड बना सकें।

Share:

  • सऊदी अरब के मक्का शहर में भीषण गर्मी का कहर, अब तक 1300 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत

    Mon Jun 24 , 2024
    रियाद (Riyadh) । सऊदी अरब (Saudi Arabia) के मक्का शहर में भीषण गर्मी (Heat) पड़ रही है. यह गर्मी इस साल अब तक 1300 से अधिक हज यात्रियों (Hajj Pilgrims) की जान ले चुकी है. इनमें बड़ी संख्या में भारतीय हज यात्री भी शामिल हैं जो कुछ समय पहले ही हज के लिए सऊदी अरब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved