
भोपाल: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा शुक्रवार को बारिश की वजह से ढह गया. इस घटना को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर साधा. प्रियंका गांधी ने भी कहा कि मार्च में प्रधानमंत्री ने दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, अब उसकी छत गिर गई. इस बीच अब प्रियंका गांधी के बयानों पर मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती (Uma Bharti) ने पलटवार किया है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर बीजेपी नेता उमा भारती ने निशाना साधते हुए कहा कि “प्रियंका गांधी के खानदान ने जब राज किया था तो आपातकाल लगने से पूरा देश गिर गया था, लोकतंत्र की संस्थाएं बंद हो गई थी लाखों लोग को जेल में डाल दिया गया था, हजारों लोग जेल में मर गए थे. इसलिए उन लोगों को कुछ बोलना ही नहीं चाहिए चुपचाप अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहिए.”
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल “एक्स” पर ट्वीट कर कहा कि “मार्च में प्रधानमंत्री (Prime Minister) जी ने दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 (Delhi Airport Terminal-1) का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत गिर गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई. तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत गिरा दी गई.”
प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि “अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल पर पूरा देश दुखी है. यह भाजपा का “चंदा लो और धंधा दो” का भ्रष्टाचारी मॉडल है, जिससे अब पर्दा उठ चुका है. सवाल यह है कि प्रधान उद्घाटन मंत्री जी इन घटिया निर्माण कार्यों और इस भ्रष्टाचारी मॉडल की जिम्मेदारी क्या लेंगे?”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved