img-fluid

UP में मानसून के सक्रिय होने से बढ़ा नदियों का जलस्तर, कई गांवों में आई बाढ़

July 07, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्से में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। इससे लोगों को जहां प्रचंड गर्मी से राहल मिली है, वहीं कई जगहों पर अब ये बारिश आफत बन गई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बीच नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है और कुशीनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुशीनगर में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और खड्डा तहसील के 13 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

बाढ़ की वजह से जिले के नारायणपुर के एक टापू पर 66 लोग फंस गए थे, जिनमें से अब तक 62 लोगों को निकाला जा चुका है, बाकी को निकालने का काम जारी है। राप्ती नदी श्रावस्ती में खतरे के निशान को पार कर गई है। यहां 18 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक और पीएसी की दो टीम तैनात हैं। जिले में 19 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं और राप्ती बैराज पर लगातार निगरानी की जा रही है।


सूत्रों के मुताबिक, श्रावस्ती जिले में शनिवार रात बाढ़ के पानी से घिरीं 12 श्रमिक महिलाओं और उनके बच्चों को बचाने के लिए अभियान चलाया गया और उन सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। रविवार तड़के करीब तीन बजे यह अभियान संपन्न हुआ। बलरामपुर में भी बाढ़ की स्थिति है। यहां भी राप्ती नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत के लिए राज्य आपदा मोचन बल और बाढ़ पीएसी की एक-एक टीम तैनात हैं। इसके अलावा 32 चिकित्सा दल भी गठित किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में मानसून जोर पकड़ चुका है और इन इलाकों के विभिन्न जिलों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और उसके आस-पास के जिलों में आज भी भारी वर्षा होने की संभावना है।

Share:

  • पीएम आवास योजना का पैसा आया नहीं कि पतियों को छोड़ अपने-अपने प्रेमियों के साथ भागी 11 महिलाएं

    Sun Jul 7 , 2024
    महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पीएम आवास योजना की पहली किस्त मिलते ही 11 महिलाएं अपने पतियों को छोड़ अपने-अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं। मामले का खुलासा तब हुआ जब इन महिलाओं के पति पुलिस के पास पहुंचे और दूसरी किस्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved