img-fluid

2027 में सपा सरकार आई तो यश भारती सम्मान फिर होगा शुरू, अखिलेश का ऐलान

November 22, 2026

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती के मौके पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर दोबारा यश भारती सम्मान शुरू किया जाएगा. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवपाल यादव, डिंपल यादव, सांसद अवधेश प्रसाद भी मौजूद रहे. अखिलेश ने कहा कि हमारा लक्ष्य समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाना है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव घोषणा करते हुए कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तब यश भारती सम्मान को फिर से शुरू किया जाएगा. उन्होंने यह कहा कि यश भारती की सम्मान राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख की जाएगी. इसके अलावा यह भी ऐलान किया है कि बीजेपी की सरकार ने जिन गांवों में स्कूलों को बंद किया है, सपा की सरकार बनने पर उसे फिर से शुरू किया जाएगा.

अखिलेश यादव कहा कि सपा की सरकार बनने पर राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर किया जाएie और उनकी सरकार वर्ल्ड क्लास हॉस्टल देने का भी काम करेगी. उन्होंने कहा कि हमने अपनी सरकार बनने पर KGMU और RML लखनऊ और सैफई मेडिकल कॉलेज में SGPI की तरह सुविधा देने का काम किया था और हम आज वादा करते हैं कि समाजवादी सरकार बनने पर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों को बेहतर करेंगे और ONE BOND ONE SALARY दिलाने का काम मेडिकल के छात्रों के लिए करेंगें.


  • अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि नेताजी के पास जो भी मदद के लिए आया, उन्होंने उसकी मदद की. उन्होंने कहा कि नेताजी सबको साथ लेकर चलने का सिद्धांत देकर गए हैं और समाजवादी पार्टी इसे आगे बढ़ाती रहेगी. उन्होंने कहा, नेता जी और नेता जी का जो व्यवहार था, किसी के बुरे वक्त पर अगर साथ देना हो तो नेता जी का सबसे बड़ा परिचय यह था कि बुरे वक्त पर भी वो कभी भी किसी का साथ नहीं छोड़ते थे और जब कभी भी उनके पास कोई आया होगा, किन्हीं भी परिस्थितियों में अगर मदद के लिए या किसी और बात को लेकर के आया होगा तो नेताजी ने हमेशा यथासंभव उसकी सहायता और मदद करने का काम किया है. इसी रास्ते पर चल कर के हम लोगों की सेवा करने का काम करेंगे. आज ये संकल्प दोबारा हम लोग दोहराते हैं.

    अखिलेश यादव ने कहा, आज जिन बच्चों को हम लोग लैपटॉप दे रहे हैं, नेता जी हमेशा सम्मान और प्रोत्साहन करते रहते थे. अगर किसी भी व्यक्ति ने किसी भी क्षेत्र में अगर कोई अच्छा काम किया होगा, तो वो हमेशा सम्मान करते थे. आज हम संकल्प लेते हैं कि नेता जी के दिखाए हुए रास्ते पर हम चलेंगे और समाज और प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएंगे’. बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार ऐसी है, जो देगी कम और छीनेगी ज्यादा.

    उन्होंने कहा ‘नेता जी का व्यवहार ये था कि वो बुरे वक्त में उस व्यक्ति का साथ नहीं छोड़ते थे और उसकी मदद की है हमेशा. समाजवादी पार्टी विचारधारा और सबको साथ जोड़कर चलने का सबसे बड़ा गुण नेता जी हम लोग को देकर गए हैं. नेता जी हमेशा सम्मान करते चाहे व्यक्ति जिस क्षेत्र में भी बेहतर करता था’. सपा प्रमुख ने कहा कि PDA आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए समाजवादी पार्टी उन लोगों को मनाने का काम करेगी, जो रूठे हुए हैं. जो लोग साथ छूट गए हैं, उन्हें भी साथ लाने का काम किया जाएगा.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved