
कठुआ। जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के वाहन पर आतंकी हमला हुआ है। हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। लोई मराड़ गांव के पास आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने कठुआ जिले के पूरे मचेड़ी इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाशी की जा रही है। बदनोता गांव में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है।
सूत्रों के मुताबिक 2 से 3 आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर हमला किया था। सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है सेना के वाहन पर आतंकियों ने ग्रेनेड के साथ हमला किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved