img-fluid

श्रीलंका में अवैध मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार हुए भारतीय मछुआरे रिहा

August 16, 2024

कोलंबो। श्रीलंकाई जल क्षेत्र (Sri Lankan waters) में कथित रूप से अवैध तरीके से मछली पकड़ने के दौरान गिरफ्तार हुए भारतीय मछुआरों की रिहाई हो गई है। श्रीलंका की नौसेना (Sri Lankan Navy) द्वारा गिरफ्तार किए गए 17 भारतीय मछुआरों को आज भारत वापस भेज दिया गया। मछली पकड़ने की फिराक में गए ये सभी भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई नेवी की जाल में फंस गए थे। समस्त कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद उन सभी को अब आजाद कर दिया गया है। भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी। यह घटना 21 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के कुछ ही दिन बाद हुई, जिन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया था और दो अगस्त को कोलंबो से चेन्नई वापस भेज दिया। 


बुधवार को श्रीलंका स्थित भारतीय मिशन ने सभी मछुआरों की तस्वीर के साथ सोशल मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “घर की ओर बढ़ रहे हैं । 17 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से सफलतापूर्वक वापस भेज दिया गया है।’’ मछुआरों का मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में एक विवादास्पद विषय है, जिसमें श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने ‘पाक जलसंधि’ क्षेत्र में भारतीय मछुआरों पर गोली चलाई और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया।

श्रीलंका ने लगाया आरोप

मछुआरों को रिहा करने के बाद श्रीलंका का दावा है कि भारतीय अधिकारी भी इसी तरह का रवैया अपनाते हैं। पाक जलसंधि क्षेत्र दोनों देशों के मछुआरों के लिए एक समृद्ध मछली पकड़ने का क्षेत्र है। यहां अक्सर अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के कारण गिरफ्तार कर लिया जाता है।

Share:

  • रेडमी, रियलमी और iQOO के स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट, जानिए टॉप 3 डील

    Fri Aug 16 , 2024
    नई दिल्‍ली । अमेजन (Amazon)पर चल रही ग्रेट फ्रीडम सेल (Great Freedom Sale)में स्मार्टफोन्स (Smartphones)पर तगड़ा डिस्काउंट(huge discount) दिया जा रहा है। वहीं, अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम का है, तो भी इस सेल में ऑप्शन्स की कमी नहीं है। यहां हम तीन ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved