img-fluid

सतना में तालाब फूटा, भारी तबाही

September 04, 2024

  • घरों में घुसा पानी, भागकर बचाई जान, दर्जनों वाहन पानी में बहे

सतना (Satna)। सतना में वर्षों पुराने नारायण तालाब (Narayan Talab) की मेढ़ टूटने से सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। सबसे ज्यादा प्रभावित वार्ड नं 22 हुआ। यहां के 50 घर पूरी तरह पानी में डूब गए। बारिश के कारण तालाब में पानी लबालब भरा होने के कारण पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई चार पहिया वाहन दूर तक बह गए। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घरों में पानी घुसने की वजह से रखा हुआ सामान भी खराब हो गया।


जैसे ही तालाब के निकट रहने वाले लोगों को मेढ़ के टूटने की खबर मिली, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग संभल पाते घरों में 3 से 4 फीट पानी भर गया। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। पानी का बहाव तेज था, जिसकी वजह से छोटे सामानों से लेकर कई चार पहिया गाडिय़ां भी बहकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंच गर्इं। घरों में पानी घुसने से लोग छतों की ओर भागे। घर में रखा सामान भी पानी की वजह से खराब हो गया। मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी पुलिस बल और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया, वहीं अचानक आई विपदा से घिरे सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

Share:

  • पालदा के राजा, आते भी मुंबई से हैं और जाते भी मुंबई हैं

    Wed Sep 4 , 2024
    सालों से मुंबई में ही बनती है प्रतिमा, ट्राले में संभालकर लाते हैं इंदौर इंदौर (Indore)। इंदौर का गणेशोत्सव (Ganeshotsav of Indore) भी अब मुंबई की तर्ज पर ही आयोजित होने लगा है। बड़े-बड़े पंडाल और उसमें भव्य मूर्तियां विराजित करने की होड़ मची हुई है, लेकिन पालदा में पिछले 37 सालों से मनाए जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved