img-fluid

यूक्रेन ने बनाया रिमोट कंट्रोल्ड हथियार, गेमिंग कंसोल से जोड़ा M240 मशीन गन

September 13, 2024

नई दिल्‍ली । रूस (Russia) से जंग (War) जीतने के लिए यूक्रेन (Ukraine) लगातार अपने हथियारों (Weapons) को अपग्रेड कर रहा है. इस बार उसने गेमिंग कंसोल (gaming console) के साथ M240 मशीन गन को जोड़ दिया है. इस गेमिंग कंसोल को स्टीम डेक कहते हैं. जिसे वॉल्व कंपनी ने बनाया है. इसे चलाने वाले सैनिक को बस एक टैबलेट या मोबाइल की जरूरत है. वह दूर से बैठकर इस हथियार से दुश्मन की धज्जियां उड़ा सकता है.

अब जानते हैं इसमें लगी मशीन गन की ताकत के बारे में…
इसमें लगी मशीन गन का नाम है M240. इसे बेल्जियम में डिजाइन किया गया था. लेकिन अब इसे अमेरिका बनाता है. 1977 से लगातार यह मशीन गन कई युद्ध में शामिल हो चुकी है. एक मशीन गन की कीमत 6600 डॉलर्स है यानी 5.54 लाख रुपए से थोड़ा ज्यादा. अब तक इसके 14 वैरिएंट्स बनाए जा चुके हैं. सबसे भरोसेमंद मशीन गन में से एक है.


  • इसका जो बेसिक मॉडल है यानी M240B मशीन गन. उसका वजन 12.5 किलोग्राम है. लंबाई 49.7 इंच और बैरल यानी नली की लंबाई 24.8 इंच है. चौड़ाई 4.7 इंच और ऊंचाई 10.4 इंच. इसमें नाटो ग्रेड की 7.62x51mm कैलिबर की गोलियां लगती हैं. फायरिंग रेट अलग-अलग है. 500 से 950 राउंड प्रति मिनट की दर से ये मशीन गन गोलियां दागती है.

    इस मशीन गन की रेंज करीब दो किलोमीटर है. वैसे सटीक निशान 1800 मीटर तक है. कंडिशन सही हो तो इससे 3.7 किलोमीटर तक भी मार कर सकते हैं. इसमें M13 गोलियों की बेल्ट लगती है. या फिर 50 राउंड का पाउच या डीएम1 बेल्ट लगाया जाता है. इसके ऊपर आयरन साइट लगाया जा सकता है. यानी दूरबीन.

    Share:

  • Apple ने iPhone 16 सीरीज हुई लॉन्च, फीचर्स से लेकर कीमत तक यहां जानें पूरी डिटेल्स

    Fri Sep 13 , 2024
    नई दिल्‍ली। आईफोन (iPhone ) लवर्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। एप्पल ने अपने मेगा इवेंट ‘Its Glowtime’ में iPhone 16 सीरीज को पेश कर लिया है। कंपनी ने iPhone 16 को कंपनी ने नए डिजाइन के साथ पेश किया जबकि iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को पुराने लुक के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved